Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

जनजाति समाज का अपमान भारतीय संविधान व संस्कृति का अपमान: सत्यवीर सिंह चौहान

Advertisement

 देहरादून ।

पश्‍च‍िम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरि द्वारा राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग-रूप पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी का विवाद बढ़ते जा रहा है। भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों ने गिरी की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। भाजपा जनजाति प्रदेश मोर्चा ने नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा महानगर कार्यालय के पास अखिल गिरी का पुतला फूंका। जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश भर में जनजाति मोर्चा की तरफ से जगह जगह पर ममता बनर्जी सरकार के मंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है।

Advertisement

भाजपा नेता सत्यवीर सिंह चौहान ने कहा कि  पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति दिखती कैसी हैं? सत्यवीर सहित भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी कब अखिल गिरी अपनी पार्टी से हटाएगी। जनजाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यवीर सिंह चौहान ने कहा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने मंत्री अखिल गिरि के बयान पर कुछ नहीं बोल रही हैं। हम जानना चाहते हैं कि ममता बनर्जी अपने नेता अखिल गिरि पर कब कार्रवाई करेंगी।

पुतला दहन करने में जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राणा, प्रदेश मंत्री सरदार सिंह, महानगर जनजाति मोर्चा अध्यक्ष वचन रावत, महामंत्री वीरेंद्र शर्मा सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी व जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा चुनाव में हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की भट्ट ने ली जिम्मेदारी

pahaadconnection

उत्तराखंड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के गौचर में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

pahaadconnection

Leave a Comment