Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अरदास समाज कल्याण संस्था ने मनाया स्थापना दिवस

Advertisement

देहरादून. आज अरदास समाज कल्याण संस्था का चौथा स्थापना दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया.
चार वर्षों के पूरे होने का समारोह संस्था के सदस्यों ने चार विभिन्न राज्यों में – उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब वे हरियाणा में धूमधाम से मनाया. संस्था के संस्थापक राजवीर सिंह ने हमें बताया की मात्र चार वर्षों में संस्था द्वारा रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास के क्षेत्र मे कार्य करते हुए लगभग चार हजार लोगों को ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है. अरदास समाज कल्याण (आस्क) संस्था ने “वर्क फ्रोम जेल ” के उपक्रम पर कार्य करते हुए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की विभिन्न जेल में आस्क की कार्यशाला स्थापित कर बंदियों को ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ा. इस कार्य में जेल प्रशासन ने बहुत सहयोग दिया और उनके सहयोग के बिना इतना कुछ करना नामुमकिन था. आज के दिन राजवीर जी ने संस्था का हमेशा साथ देने के लिए सभी सदस्यों का भी आभार प्रकट किया. संस्था के सभी सदस्यों ने आज स्थापना दिवस के दिन हमारे लक्ष्य – देह शिवा बर मोहे इहै,शुभ करमन ते कबहुँ ना टरूँ
को दोहराया और भविष्य में भी समाज हित मे कार्य करने का संकल्प लिया.

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा : गणेश

pahaadconnection

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने संगीत के दौरान रतन लंबाइयां पर डांस करेंगे।

pahaadconnection

5.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment