Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

Advertisement

कोटद्वार, 17 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधानसभा कोटद्वार के गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने माथा टेका एवम् उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुद्वारा के लंगर में पहुंचकर प्रसाद वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार की आपदा में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा कमेटी ने आपदा की इस मुश्किल घड़ी मे आपदा पीड़ितों के लिए लंगर लगाकर उनकी भोजन व्यवस्था और रहने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा है कि सिख समुदाय असहाय निर्धन लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहा है। उन्होंने कहा की गुरुद्वारे आपदा पीड़ितों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां पर नर सेवा नारायण सेवा की बात है, जिसका मतलब है कि मनुष्यों की सेवा ही भगवान की सबसे उच्च भक्ति है। गुरुद्वारे में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए उन्हें भोजन, शुद्ध पेयजल और साथ ही आध्यात्मिक सहायता भी प्रदान करता है। इसके अलावा, गुरुद्वारा दैनिक कीर्तन, पाठ, और ध्यान के माध्यम से भी आत्मा को शांति और समृद्धि प्राप्त कराता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

पाइन हॉल स्कूल में 56वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित

pahaadconnection

महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति गंभीर दून पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment