Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सरकार का प्रयास : सफल रहे इन्वेस्टर्स समिट

Advertisement

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने कहा कि आगामी 08 और 09 दिसम्बर 2023 कोे देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर्स समिट सफल रहे जिसके माध्यम से राज्य में अधिक से अधिक निवेश हो सके। मंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के शुभारम्भ से समापन तक सभी इन्वेस्टर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित इन्वेस्टर्स से वार्ता कर उन्हें आ रही परेशानियों के निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में अधिक से अधिक इन्वेस्टर्स का भाग लेना एवं इन्वेस्ट करना उत्तराखण्ड के विकास की दिशा में बढ़ता हुए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी इन्वेस्टर्स को निवेश करने हेतु अनुकुल वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन, सचिव, आवास, सुरेन्द्र एन, पाण्डे, संयुक्त मुख्य प्रशासक, आवास, प्रकाश चन्द्र दुम्का, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न कम्पनी के इन्वेस्टर्स उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विभाजन के समय आये परिवारो का किया सम्मान

pahaadconnection

विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक अधिवक्ता हुये भारतीय जनता पार्टी में शामिल

pahaadconnection

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने किया महाकौथिग मेले में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment