Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने रौंदा चार मजदूरों को, चालक गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। बीती रात राजपुर रोड हादसे में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा किया। मामा भांजे को सैर पर लेकर निकला था।राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बुधवार रात को सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है।मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने के लिए मामा निकला था, लेकिन चार मजदूरों के लिए कार काल बन गई। गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मर्सडीज कार में मामा-भांजा सवार थे। भांजा 12 साल का है। जबकि युवक 22 साल का है जोकि कार चला रहा था।युवक दिल्ली निवासी है और अपनी रिश्तेदारी में देहरादून में रह रहा था। युवक के जीजा यहां रहते थे। उन्हीं की कार लेकर निकले थे। कार की रफ्तार 70 से 75 बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है घटना के बाद वह कार को खड़ी कर दोस्त की स्कूटी लेकर भाग गया था। बच्चे से भी पूछताछ की गई है। सीसीटीवी भी खंगाले गए। बताया कि हिट एंड रन में युवक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कैमरा नहीं था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राखी पर बहनों से किया वादा दून पुलिस ने निभाया

pahaadconnection

संकल्प पत्र पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी को खरीदेंगे मुकेश अंबानी, 6 करोड़ डॉलर में हो सकती है डील

pahaadconnection

Leave a Comment