Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों द्वारा भाग लिया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनकी क्षमताओं का विकास करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ शामिल की गयी है जिनमें विभिन्न भाषाओं में देशभक्ति गीत इतिहास और भूगोल का ज्ञान, स्थानीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जागरूकता स्थानीय भोजन, नुक्कड़ नाटक अदि शामिल है छात्राओं ने शिविर में पारम्परिक वेशभूषा पहनकर सभी को मोहित किया। सभी छात्र छात्राओं ने शिविर में उपलब्ध गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने सभी बच्चों के कार्यों की सराहना की, कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर रमनदीप कौर ढिल्लों, उपप्रधानाचार्या ममता रावत व् विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डिजिटल पेमेंट आर्किटेक्चर में भारत ने क्रांति की विकसित, 400 मिलियन नए डिजिटल अकाउंट खोले

pahaadconnection

आजादी के महापर्व पर 15 से 22 अगस्त तक लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

pahaadconnection

माउंट थेलू के लिए संचालित किया जा रहा पर्वतारोहण अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment