Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रदेश कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून 13 जून। उत्तराखंड के नेताओं में स्वर्गीय एच एन बहुगुणा व स्वर्गीय एन डी तिवारी के बाद सबसे लंबे संसदीय अनुभव की धनी थीं डॉक्टर इंदिरा हृदयेश यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर इंदिरा हृदयेश एक लोकप्रिय नेता होने के साथ-साथ बहुत ही कुशल प्रशासक थीं व सदन में फ्लोर मैनेजमेंट में उनका कोई सानी नहीं था। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद वे पहली अंतरिम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता रहीं और पहली निर्वाचित सरकार में विधायक बनने के साथ पीडब्लूडी व संसदीय कार्य मंत्री बनीं फिर तीसरी विधानसभा में पुनः वित्तमंत्री बनीं और चौथी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनीं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनीं रहेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश ऐसी एसटी व ओबीसी प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक सीपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सुशीला शर्मा, श्रीमती निधि नेगी, सूरज छेत्री आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बच्चों के स्थायी डिजिटल प्रोफाइल बनाने के निर्देश

pahaadconnection

सतर्कता अधिकारियों के लिए कार्यशाला का शुभारंभ

pahaadconnection

पृथक आरक्षण को वैधानिक मान्यता देना ऐतिहासिक निर्णय

pahaadconnection

Leave a Comment