Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा सत्र को लेकर भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Advertisement

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल जिला अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से आज उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अन्य राज्यों की तुलना में अत्यंत कम अवधि का होता है, जिसके कारण राज्य की जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समुचित चर्चा नहीं हो पाती। प्रदेश के विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के प्रश्न सदन तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई। बताया गया कि राज्य में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, बढ़ते अपराध, वन्य जीवों के हमले से हो रही जनहानि, पेयजल संकट, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व मुआवजे की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा पंचायत राज एक्ट में सुधार को लेकर की गई टिप्पणियों के बावजूद आज तक सरकार द्वारा आवश्यक संशोधन नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सरकारी भूमि की नीलामी और प्रशासनिक उदासीनता जैसे विषय भी जनता के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। कांग्रेस जनों ने मांग की कि आगामी बजट सत्र को कम से कम तीन सप्ताह की अवधि के लिए आहूत किया जाए, ताकि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हो सके। साथ ही यह भी मांग की गई कि सत्र में प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्यों के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं हुई, तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार की ओर से उपजिलाधिकारी को सौंपा गया, ताकि इसे मुख्यमंत्री तक शीघ्र पहुंचाया जा सके। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रूपेंद्र सिंह नेगी जी, महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत जी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट जी, प्रदेश सचिव गणेश नेगी जी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी जी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल जी, कार्यालय सचिव राजीव कपूर जी, गोपाल सिंह गुसाई जी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवम भूषण जी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य स्थापना दिवस पर खेल विभाग द्वारा बैडमिंटन तथा ताईक्वांडों प्रतियोगिता आयोजित की गयी , प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

pahaadconnection

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने वितरित किए हेलमेट

pahaadconnection

विभिन्न रेस्क्यू कार्यों के दौरान एसडीआरएफ ने 04 शव बरामद किये

pahaadconnection

Leave a Comment