Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख

Advertisement

देहरादून. सूबे में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के लिये रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग पाॅलीटेक्निक छात्र-छात्राओं के कैम्पस प्लेसमेंट के लिये वृहद स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। जिसके तहत गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में पृथक-पृथक रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे। इन विशेष रोजगार मेलों में 70 बहुराष्ट्रीय कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आगामी 02 अप्रैल को राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थान पित्थुवाला देहरादून में संयुक्त कैम्पस प्लेसमेंट शिविर लगेगा, जिसमें पाॅलीटेक्निक संस्थानों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विभिन्न ट्रेडों के 1200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर छात्र-छात्राओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके लिये गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में दो बड़े रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें प्रदेशभर के राजकीय एवं सहायता प्राप्त पाॅलीटेक्निक संस्थानों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विभिन्न टेªडों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे ताकि उन्हें अपने कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि आगामी 02 अप्रैल को राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थान पित्थुवाला देहरादून में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें गढ़वाल मंडल के 39 राजकीय एवं सहायता प्राप्त पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में संचालित सिविल, मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलैक्ट्रानिक्स, इलैक्ट्रीकल, आईटी, सीएसई, फार्मेसी, सीसीएन, एआईएमएल, इन्सट्रूमेंट एंड कन्ट्रोल आदि पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के 1200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिसमें से लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इसके अलावा कैम्पस प्लेसमेंट में पाॅलीटेक्निक काॅलजों से पास आउस हो चुके ऐसे छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है जो अभीतक रोजगार से वंचित हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में टीवीएस मोटर्स, रिलाइंस जियो, एस्काॅटर््स कुबोटा, अपोलो फर्मेसी, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, एटीएल बैटरी टेक्नोलाॅजी, हाॅयर अप्लायंसेज, आशेका ली-लैंड, हैवल्स जैसी 70 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जो साक्षात्कार, लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षण के आधार पर छात्र-छात्राओं का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत दूसरा रोजगार मेला कुमाऊं मंडल में आयोजित किया जायेगा, जिसमें वहां के पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी समान अवसर प्राप्त होंगे।
डाॅ. धन सिंह रावत, तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में दो बड़े रोजगार मेलों का आयोजन न केवल पाॅलीटेक्निक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं और तकनीकी शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित करेगा। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर व तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
पूर्व में कई छात्रों को मिल चुका है 8-8 लाख का पैकेज :-
प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में आयोजित रोजगार मेलों के जरिये 1072 पाॅलीटेक्निक छात्र-छात्राओं को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कैम्पस प्लेसमेंट दिया गया है। जिसमें थाॅटवक्र्स टेक्नोलाॅजी बेंगलुरू ने विभिन्न पाॅलीटेक्निक काॅलेज के कई छात्रों को 8-8 लाख का पैकैज दिया है। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में शत-प्रतिशत छात्र-छात्रओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, इसके लिये रोजगार मेलों के निरंतर आयोजन के अलावा औद्योगिक घरानों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बंद हो निजी स्कूलों की मनमानीः विकास नेगी

pahaadconnection

पीएम मोदी ने देशवासियों को पारंपरिक नव वर्ष की बधाई दी, ‘सुख और समृद्धि’ की कामना की

pahaadconnection

एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत

pahaadconnection

Leave a Comment