Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून. उत्तराखंड राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ ही इनके माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला एवं स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर विधायक भी उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़

pahaadconnection

रेखीय विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

क्षैतिज आरक्षण का निर्णय धामी कैबिनेट का राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान : चौहान

pahaadconnection

Leave a Comment