Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 28 सितंबर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय (रा.प्रा.वि.) चकराता रोड में आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिन गुप्ता उत्तराखंड प्रदेश संयोजक निकाय प्रकोष्ठ भाजपा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रमिला मनगांई और विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके बाद स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती की वंदना का मधुर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रमिला मनगांई ने मुख्य अतिथि का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया और स्वागत भाषण दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर बच्चों के साथ सीधा संवाद किया और अपने संबोधन से उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चित्रकला (पेंटिंग), भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को मुख्य अतिथि श्री सचिन गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आयकर विभाग से जुड़ा यह काम अगर जल्द नहीं किया तो भारी नुकसान हो सकता है

pahaadconnection

30 सितंबर को अष्टमी और 1 अक्तूबर को मनाई जाएगी नवमी :

pahaadconnection

चमोली पुलिस ने जागरूकता स्टॉल लगाकर किया आम जनता को जागरूक

pahaadconnection

Leave a Comment