Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

Advertisement

देहरादून, 30 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। रक्तदान को महादान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता तथा शरीर में दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से हो जाती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड के 51 सीमान्त ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान 23 अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजा जाएगा

pahaadconnection

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया “खेल उत्सव 2024” का आयोजन

pahaadconnection

सहायक अध्यापक कला के 262 पदों पर नये सिरे से होगी भर्ती

pahaadconnection

Leave a Comment