Pahaad Connection
Breaking News
अपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

एसएसपी के नेतृत्व में अपराधियों पर अंकुश लगाती दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस अंकुश लगाती हुई नज़र आ रहीं हैं। दून पुलिस ने अवैध चाकू के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली डोईवाला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वो, अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा मध्य रात्रि मे कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत चैंकिग के दौरान जौलीग्रान्ट क्षेत्र में शहीद द्वार के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोेककर चैक किया गया तो उसके द्वारा अपना नाम राहुल उर्फ लक्की बताया गया, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 01 चाकू बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह को संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाया। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या -293/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी चोरी व अन्य अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे चोरी व अन्य अपराधो के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

6 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

5.10 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

pahaadconnection

पुलिस कर्मियों को किया मैन आफ़ द मंथ अवार्ड से सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment