Advertisement
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 02 अक्टूबर। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कैंप कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की दोनों महान विभूतियां की जीवन गाथा एवं उनके द्वारा देश हित में किए गए सभी कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए सभी को उनके बताए गए सिद्धांतों आदर्श और नीतियों के तहत देश हित में काम करने का अनुरोध किया गया। आयुक्त ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को याद करते हुए उसका अध्ययन करना चाहिए। जैसे बापूजी ने सादगी से शांति से और अहिंसा से जीवन व्यतीत किया ऐसे ही हमें भी सादगी एवं सरलता से भरा जीवन व्यतीत करना चाहिए। इसी में शांति प्राप्त होती है जो देश हित में अति आवश्यक है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
