Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

गंगाभोगपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर गंगाभोगपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल ने किया। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, स्थानीय पौष्टिक खाद्यान्नों के उपयोग तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ लोगों को उनके अधिकारों व उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्थानीय खाद्यान्नों को दैनिक भोजन में शामिल करने पर जोर दिया।

Advertisement

बाल विकास परियोजना अधिकारी, यमकेश्वर अंजू डबराल ने नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ की जानकारी दी और महिलाओं व किशोरियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में 02 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 11 किशोरियों को टीएचआर वितरित किया गया। 02 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 01 गर्भवती महिला की गोदभराई भी कराई गई। शीशपाल रावत एवं अंजू डबराल ने मंच व्यवस्था तथा नागेन्द्र भट्ट ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर आनन्दी, वीणा, निकिता, सुमन देवी, राजेश्वरी देवी सहित संबंधित महिलाएं, किशोरियां एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गढ़ी कैंट क्षेत्र में सीवरेज की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम

pahaadconnection

नत्थनपुर आर्य समाज मंदिर के प्रधान बने रमेश भारती

pahaadconnection

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने की ब्राजील स्थित माटो ग्रोसो राज्य के गवर्नर के साथ द्विपक्षीय बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment