Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राजकीय इंटर कॉलेज मासी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Advertisement

अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज मासी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की उपस्थिति  किया गया।  शिविर में  810 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 972 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 152 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 141 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 47 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। विधायक श्री मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली। मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। शिविर में ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी जी, उपज्येष्ठ प्रमुख श्री जितेंद्र सिंह बंगारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष देवी जी, उपजिलाधिकारी श्री सुनील कुमार, परियोजना निदेशक श्री केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी श्री सुन्दर दरियाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

 मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन

pahaadconnection

देहरादून समाचार : यूस्टेशियन ट्यूब बैलून फैलाव प्रक्रिया से 13 वर्षीय लड़के की बहरापन ठीक हो जाता है

pahaadconnection

अरबपतियों की लिस्ट में अडानी की एंट्री, जानिए एक दिन में कमाए कितने रुपये

pahaadconnection

Leave a Comment