देहरादून, 3 अक्टूबर। दून विश्विद्यालय छात्र परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रज्ज्वल भट्ट व महासचिव वैभव बड़थ्वाल ने आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से उनके ईसी रोड स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर डी ऐ वी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके श्री धस्माना से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री धस्माना ने नव निर्वाचित छात्र परिषद पदाधिकारियों से कहा कि दून विश्विद्यालय की स्थापना राज्य की पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक थी और वे चाहते थे कि दून विश्विद्यालय देश की नामचीन शैक्षिक संस्थानों में से एक हो इसलिए उनके इस सपने को पूरा करने की दिशा में छात्र परिषद व विश्विद्यालय प्रशासन को मिल कर शैक्षणिक उत्कर्ष के लिए प्रयास करने चाहिए।
