Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंडअपराध

छापेमारी में लाखों रुपए के ड्रग्स सहित 02 गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून,

उत्तराखण्ड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त अभियान में हरिद्वार जिले से लाखों रुपए कीमत के नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल सहित दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय सिंह ने आज देर शाम यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमन्त्री के विजन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत, एसटीएफ के अधीन गठित राज्य स्तरीय एएनटीएफ टीम व थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में नशीले इन्जेक्शन व नशीले कैप्सूल की भारी खेप के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तदीर अहमद पुत्र आजिम अहमद, निवासी ग्राम नन्हेड़ा पोस्ट इकबालपुर, थाना भगवानपुर (हरिद्वार) के कब्जे से 2490 नशीले इंजेक्शन तथा अभियुक्त नदीम पुत्र शौकिन अहमद, निवासी ग्राम बिजौली, पोस्ट ढढैरा, थाना मंगलौर (हरिद्वार) के कब्जे से 21,360 नशीले कैप्सूल बराबद किए गए हैं।

Advertisement

एसपी श्री सिंह ने बताया कि। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों ने कहा कि वह धन के लालच में आकर कम समय में अधिक मुनाफे के लिए यह काम करते है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Advertisement

श्री सिंह ने जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी ना करें। नशा एक धीमा जहर है, जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से फोन नम्बर 0135-2656202 अथवा
941202536 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“सिल्क्यारा विजय अभियान” आपदा प्रबंधन में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : भूपेंद्र यादव

pahaadconnection

1587 मेगावाट हो गई टीएचडीसीआईएल की संस्थापित क्षमता

pahaadconnection

सभी परिवारों को जल संरक्षण में अपना योगदान देना होगा : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment