Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कृषि मंत्री ने की राज्यसभा सांसद से मुलाकात

Advertisement

नई दिल्ली, 12 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए उनका आभार भी प्रकट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद बलूनी को मसूरी पेयजल योजना के अंतर्गत निर्माण हो रहे पंपिंग स्टेशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य से संबन्धित विकास कार्यों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा जल्द किया जाएगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आजमाएं ये घरेलु उपचार

pahaadconnection

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई तू झूठी मैं मक्कार, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

pahaadconnection

ऋषिकेश पहुंचे उद्योगपति राबर्ट वाड्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment