Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

आरक्षी शाहनवाज़ अहमद ने किया रक्तदान

Advertisement

देहरादून, 27 अगस्त। किसी भी संकट की घड़ी में आम जनमानस की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने वाली देहरादून पुलिस का मानवीय रूप एक बार फिर चरितार्थ होता दिखाई दिया जब आज जानकारी मिली कि कैलाश हॉस्पिटल में उपचाराधीन डेंगू से ग्रसित एक व्यक्ति को प्लेटलेट्स की नितांत आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पुलिस उप महा-निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कार्यालय की पीआरओ शाखा में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज़ अहमद द्वारा तत्काल हॉस्पिटल पहुँचकर उक्त मरीज़ की सहायता हेतु प्लेटलेट्स दान की। आरक्षी शाहनवाज़ अहमद इससे पूर्व भी 70 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं तथा वर्ष 2007 से निरंतर ऐच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। मरीज़ के परिजनों द्वारा आरक्षी का धन्यवाद देते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा महानगर अध्यक्ष को सौपा आवेदन

pahaadconnection

अंतिम चरण में एमबीबीएस हिन्दी पाठ्यक्रम की तैयारीः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

भारतीय कला और संस्कृति की विरासत को संरक्षित करना बहुत ज़रूरी : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment