Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में वृहदस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज डीडब्ल्यूटी कालेज, देहरादून में छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं जीजीआईसी रायपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अभिभावकों से वार्ता, चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी, मतदाता- शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार द्वारा मतदान जागरूकता प्रचार के संबंध में की गई बैठक और दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल के नेतृत्व में नगर निगम सभागार में Sveep प्रोग्राम के अंतर्गत मतदान की शपथ कराई गई. और निगम के चार सहायक नगर आयुक्त के अधीन कार्य करने हेतु Basix Agency की चार टीमों का गठन किया गया, जिसमें संबंधित बीएलओ और उक्त कंपनी के कर्मचारी sveep से संबंधित जागरूकता के कार्यक्रम करेंगे। विकासनगर में राजकीय महाविद्यालय-डाकपत्थर में एनएसएस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। आज जिला खेल कार्यालय देहरादून द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून, ऋषिकेश एवं विकास नगर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पवेलियन ग्राउंड देहरादून में किया गया। जिसमें बेसबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवींद्र मेहता एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री निधि बिंजोला द्द्वारा विजेता खिलाड़ियों को शपथ एवं पुरस्कार वितरण किये गये, तथा ऋषिकेश  में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन एवं खिलाड़ियों को शपथ कराई गई। इसी प्रकार विकासनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन एव खिलाड़ियों को मतदाता शपथ कराई गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

छात्र छात्राओं को दी यातायात सम्बन्धी जानकारी

pahaadconnection

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार के निर्देश

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

Leave a Comment