Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रक्षामंत्री ने की गौचर में जनसभा

Advertisement

देहरादून। चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गौचर पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का।रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है। इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं।कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए ही पीएम हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है। यहां जनसभा के बाद वह लोहाघाट और काशीपुर में रैली करेंगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानक

pahaadconnection

नर्सिंग बेरोज़गार युवतियों से अभद्रता के विरोध में पुलिस मुख्यालय का घेराव

pahaadconnection

तथ्यात्मक खबर प्रसारित करने की अपेक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment