Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने व्यक्त की चिंता

Advertisement

देहरादून। आज उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून मे बैठक का आयोजन किया। बैठक मे वक्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली पर गहरी चिंता प्रकट की। वक्ताओं ने कहा कि इस धांधली से युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। परिषद में केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस धांधली में लिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके तथा पीड़ित छात्रों को न्याय मिल सके। संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें हर मामले में पूरी तरह असफल रही हैं। एक तरफ पेपर लीक और नीट परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मामले हैं जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। दूसरी तरफ पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी आये दिन की बात हो गई है। नीट परीक्षा में बैठने वाले छात्र सड़कों पर थे कि तब तक यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। सरकार के मंत्री पहले ही दिन से एनटीए को क्लीन चिट देने में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं जबकि अब साफ है कि एनटीए इन प्रकरणों के लिए जिम्मेदार है। मोदी सरकार में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। बैठक मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रभात डंडरियाल, नवनीत गुसाई, धर्मानंद भट्ट, विपुल नौटियाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपतिः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

जितेन्द्र कुमार आत्महत्या मामले में चार और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

नशे के सौदागरों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

pahaadconnection

Leave a Comment