Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग फन एंड फूड के पास हुआ पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त

Advertisement

देहरादून, 02 सितम्बर। देर रात्रि से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दा की चौकी-बिधौली मार्ग फन एंड फूड के पास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आगमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। दून पुलिस ने आम जन मानस से अपील की कि बिधौली जाने के लिये कैंट- जामुनवाला- फुलसैनी- पौंधा- बिधोली व सुद्दोवाला-मांडूवाला- डूंगा- बिधौली वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

वहीं दूसरी तरफ देर रात से हो रही बारिश की वजह से नगर निगम कॉम्प्लेक्स सहारनपुर रोड के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसके कारण वहां मच्छरों और लार्वे का जुंड दिखाई दिया। बारिश का पानी इकट्ठा होने से क्षेत्रवासियों के लिए डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। बात केवल नगर निगम कॉम्प्लेक्स की नहीं है ऐसा ही नजारा शहर के अनेक इलाकों में देखने को मिला। भारी बारिश से अनेक स्थानों पर नुकसान हुआ है। गोविंद गढ़ में हनुमान मंदिर के आगे एक मोड़ पर यमुना कालोनी का कुछ पुस्ता ढह गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

16वें वित्त आयोग की बैठक आयोजित, राज्य का रखा पक्ष

pahaadconnection

पानी की निकासी के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मैदान में

pahaadconnection

शांतिकुंज में तीन दिवसीय नारी जागरण शिविर का समापन

pahaadconnection

Leave a Comment