Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने किया वीर साहिबजादों का भावपूर्ण स्मरण

Advertisement

देहरादून 25 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीर बाल दिवस के अवसर पर वीर साहिबजादों का भावपूर्ण स्मरण किया है। उन्होंने बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं माता गुजरी जी के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग, बलिदान और साहस हमारे धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘वीर बाल दिवस’’ भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान रखता है, जो बच्चों के अद्वितीय योगदान और साहस को याद करता है। साहिबजादों ने मुगलों के खिलाफ खालसा पंथ की गरिमा बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। राज्यपाल ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह सीख देता है कि चुनौतियों के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहना चाहिए। यह दिन एक संदेश देता है कि, सच्चे साहस और त्याग की कोई सीमा नहीं होती। हम कभी भी, कहीं भी राष्ट्र हित के लिए कुछ कर गुजर कर अपने को इतिहास में अमर कर सकते हैं। वीर साहिबजादों का बलिदान और विचार राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

समान कार्य समान वेतन के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार

pahaadconnection

पूर्व राष्ट्रपति ने किया राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने की सीएम से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

pahaadconnection

Leave a Comment