Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का अभिषेक

Advertisement

देहरादून, 21 जुलाई। आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पुनीत अवसर पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा की देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्रद्धा, भक्ति और कल्याण के प्रतीक भगवान शिव से आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश

pahaadconnection

अदानी समूह ने कहा कि उसने 7,374 करोड़ रुपये का शेयर-आधारित वित्तपोषण चुका दिया है

pahaadconnection

बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर हुई पत्थरों की बौछार महिला की मौत, पति और बेटा घायल

pahaadconnection

Leave a Comment