Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर डीजी आईटीबीपी, डीजी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान रेस्क्यू अभियान की प्रगति, ज़मीनी चुनौतियों और आपसी समन्वय को और मज़बूत बनाने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच, फंसे हुए लोगों का शीघ्र रेस्क्यू, दुर्गम क्षेत्रों में टीमों की तैनाती, हेली लिफ्टिंग ऑपरेशन, और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संचार, बिजली और सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली, राहत सामग्री की सुचारु आपूर्ति किए जाने के विषय में भी ज़रूरी निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हेमकुंड साहिब यात्रा: यात्रा मार्ग पर लगाए सूचनात्मक फ्लैक्सी बोर्ड

pahaadconnection

प्रातः काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार

pahaadconnection

उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान

pahaadconnection

Leave a Comment