Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बरसाती नाले में जल भराव, बड़ी संख्या में घरों को नुक़सान

Advertisement

देहरादून, 18 अगस्त। आज धर्मपुर विधानसभा में बंजारा वाला वार्ड के चांनचक में अत्यधिक वर्षा के कारण बरसाती नाले में जल भराव होने से स्थानीय लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ। लोगों के घरों में जल भराव के कारण दरारें आ गयीं। जब इस घटना की सूचना स्थानीय क्षेत्रवासियों ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली को दी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और इस सम्बन्ध में मौके पर जाकर प्रशासन के लोगों से बात की। श्री चमोली ने लोगों को जल्द से जल्द राहत दिलवाने के लिए भी अधिकारियों से वार्ता की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के सोशल मीडिया के कार्यकारी अध्यक्ष मधुसुदन सुन्दयाल मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री का उत्तराखंड मे स्वागत

pahaadconnection

चार किमी सुरंग निर्माण के बाद पौड़ी शहर में जाम की समस्या का हो जाएगा समाधान

pahaadconnection

कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2023 में पीएसी ने मनवाया लोहा

pahaadconnection

Leave a Comment