Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री के इस बयान से मचा बवाल, कैबिनेट विस्तार की संभावना के बीच आज बैठक

Advertisement

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट विस्तार की संभावना जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होती तो बेहतर खेलती. अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेलती रही है. वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं।

नई दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की अहम बैठक होने की बात कही जा रही है. बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने पर भी चर्चा हो रही है, हालांकि उनके दिल्ली दौरे का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. जब भी मुख्यमंत्री दिल्ली का दौरा करते हैं, कैबिनेट विस्तार की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब भी कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं. वर्तमान में सरकार में केवल आठ मंत्री हैं। सरकार में अभी भी तीन पद रिक्त हैं। इन तीनों पदों को जल्द भरा जाए, ताकि टीम इलेवन को पूरा किया जा सके।

Advertisement

भट्ट के पास नई टीम है और धामी को जिम्मेदारी तय करनी है।
दरअसल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनानी है. राज्य सरकार में जिम्मेदारियों का आवंटन है और कैबिनेट में तीन खाली सीटों को भी भरा जाना है। इन तीनों मुद्दों पर संगठन और सरकार के स्तर पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाना है.

मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में रहने के बाद जिलों के दौरे पर गए हैं। बुधवार को अचानक उनके नई दिल्ली जाने की चर्चा फिर शुरू हो गई है। इसके साथ ही नई टीम और संगठन की जिम्मेदारियों की घोषणा की संभावना भी जोर पकड़ चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भरसार विश्वविद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठि में करेंगे शिरकत

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित

pahaadconnection

रक्षा राज्य मंत्री ने किया स्टेशन कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का दौरा

pahaadconnection

Leave a Comment