Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

नदी में समाई यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत

Advertisement

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार सख्या यूके 08 टीए 6040 भागीरथी नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं आपातकालीन सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार गंगोत्री की ओर जा रही थी, जिसमें गुजरात के 6 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे।

Advertisement

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक नदी तट से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। शेष 2 की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं अन्य बचाव दल घटनास्थल पर लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

मृतक-

Advertisement

1- श्रीमती पटेल अशोकबेन(49 वर्ष) निवासी 2nd  फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात

2- सुश्री रुतिका अशोकभाई पटेल (19 वर्ष) निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारग, सूरत सिटी, गुजरात

Advertisement

3- श्री घनश्याम भाई सरवालिया (32 वर्ष) निवासी गुजरात

4- श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार (चालक)।

Advertisement

घायल-

श्री पटेल वेदान्त अशोकभाई (17 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात।

Advertisement

लापता-

1- श्रीमती पटेल  सुधा बेन अशोकभाई (45 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी, गुजरात

Advertisement

2- श्रीमती पटेल किरनबेन विशालभाई (34 वर्ष), सरवालियाना चौरा पासे सायला, सुरेन्द्ररा नगर, गुजरात।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

देश की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : अमित शाह

pahaadconnection

सतगुरु लाल दास महाराज ने किया भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित : सीएम

pahaadconnection

श्रद्धालुओं को गुमराह करने वालों पर होनी चाहिए सख्त कार्यवाही : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment