Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन

Advertisement

देहरादून ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों  की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है. भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

Advertisement

गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है. मुख्यमंत्री श्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने  विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि  वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं

Advertisement
Advertisement

Related posts

अग्रवाल ने किया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत

pahaadconnection

खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन, पुलिस अधीक्षक ने किया पुरूस्कार वितरण

pahaadconnection

“एक गांव एक उत्पाद” पर बने योजना

pahaadconnection

Leave a Comment