Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सभी देशवासियों बधाई दी

Advertisement

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चंद्रमा पर निर्धारित समय और स्थान पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सभी देशवासियों और अथक मेहनत और गहन प्लानिंग करने वाली टीम चंद्रयान के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को बधाई दी है। अपने वीडियो संदेश में केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भारत के स्पेस मिशन की कल्पना के लिए नई अंतरिक्ष नीति लाने के लिए आभार प्रकट किया।

गृह मंत्री ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों औऱ इंजीनियर्स के प्रयासों ने भारत को विश्व में गौरव दिलाने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन से भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। भारत का चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को उजागर करेगा। उन्होने कहा कि आने वाला अमृतकाल अंतरिक्ष के क्षेत्र में और भारत के भविष्य के लिए मंगलकारक है और आज का चंद्रयान-3 मिशन इसका द्योतक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन समस्त देशवासियों के लिए एक गौरव का दिन है।

Advertisement

श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की नई स्पेस पॉलिसी के तहत पिछले एक दशक में 55 स्पेसक्राफ्ट और 50 लॉंच व्हीकल मिशन चलाए गए। साथ ही भारत ने एकसाथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया, भारत प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश बना और आज चंद्रयान-3 मिशन को भी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों से प्राइवेट प्लेयर्स को मौका मिला है और इससे हमारे मिशन को गति मिलेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र देश की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है, जो अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लिए लॉन्चपैड के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दक्षिण कोरियाई भौतिकविदों ने स्वच्छ परमाणु ऊर्जा प्राप्त करने के लिए “कृत्रिम सूर्य” बनाया: रिपोर्ट

pahaadconnection

उत्तराखंड की धरती में इस स्थान पर हुआ था शिव और कृष्ण का युद्ध।

pahaadconnection

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी

pahaadconnection

Leave a Comment