Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव में ग़ैर भाजपाइयों का उत्पीड़न कर रहे हैं सत्ताधारी : नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून 1 सितंबर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार का खुलेआम तांडव कर रही है। ग़ैर भाजपा दलों और खासकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डरा धमका कर भाजपा जॉइन करने का दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने का असफल प्रयास कर रहे है। श्री जोशी ने कहा कि सरकारी मशीनरी व धनबल का सरकार खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में कांग्रेस भारी मतों से चुनाव जीतेगी, क्योंकि जो जुमले भाजपा ने राज्य की जनता से किए थे वह धरातल पर नहीं उतरे और लोगो को रोज़गार के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा है। भाजपा चाहे जितना भी कांग्रेसियों को डरा धमका ले और उत्पीड़न कर ले कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे डरने वाला नहीं हैं। बागेश्वर की जनता ने मन बना लिया है कि वह विकास का साथ देंगे और विकास सिर्फ़ कांग्रेस कर सकती है जुमलेबाज़ नहीं।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईवाईसी एप्प प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

pahaadconnection

चुनाव ड्यूटी में लगी फोर्स को किया ब्रीफ, जारी किया आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

श्री गुरु सिंह सभा ने मनाया सिंह सभा लहर का 150 साला स्थापना दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment