Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंड

राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं

Advertisement

देहरादून 17 सितम्बर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कण्डारी के प्रयासों से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे इन विद्यार्थियों से राज्यपाल ने संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ये विद्यार्थी यात्रा के दौरान ऋषिकेश, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और रुड़की का भ्रमण करेंगे।राज्यपाल ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा केवल घूमने का अवसर नहीं है, बल्कि देश को करीब से जानने, समझने और नई चीजों को सीखने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान जिज्ञासा के साथ नई चीजों को देखने-समझने और अपने अनुभवों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी गई इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र की जानकारी को जब विद्यार्थी स्वयं देखकर और अनुभव करके समझते हैं, तो सीख और अधिक प्रभावी होती है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करें। जीवन में आप किसी भी क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करें। हर वक्त कुछ नया सीखते रहें और बदलती दुनिया के साथ स्वयं को तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सीखना भी जरूरी है। तकनीक का सही उपयोग ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोल सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें। अपनी परिस्थितियों को अपनी सीमा न बनने दें। देवप्रयाग की पहाड़ियों से निकलकर भी कोई विद्यार्थी देश के श्रेष्ठ संस्थानों तक पहुंच सकता है। इसके लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और स्वयं पर विश्वास जरूरी है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा को केवल पर्यटन तक सीमित न रखते हुए इसे सीखने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का अवसर बनाने को कहा। उन्होंने यात्रा के अनुभवों को लिखने और लौटकर अपने विद्यालय तथा साथियों के साथ साझा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता तब और सार्थक होगी, जब उनके अनुभव और नई सोच दूसरे बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर विधायक विनोद कण्डारी, उपाध्यक्ष ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति श्री जोत सिंह बिष्ट सहित शैक्षिक भ्रमण पर जा रहे छात्र-छात्राएं और अध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हर्षल फाउंडेशन करेगा ‘दून हस्तशिल्प बाजार 2026’ का आयोजन

pahaadconnection

पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

pahaadconnection

सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment