Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत

Advertisement

देहरादून, 30 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथी बड़कला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विदेश दौरे से उत्तराखंड लौटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत तरीके से स्वागत अभिनंदन किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनी है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम के चार दिवसीय दौरे पर थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

Advertisement

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सरकार नए नए आयाम स्थापित कर राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दवा खाने से छूटे बच्चों को 15 अक्टूबर को मॉप-अप डे पर खिलाई जाएगी दवा

pahaadconnection

केंद्रीय बजट के जन-समर्थक पहलुओं पर प्रकाश डालें: मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा

pahaadconnection

प्रत्येक पात्र बालिका को प्रोजेक्ट ‘‘नंदा -सुनंदा’’ से करना ही है प्रोटेक्टः डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment