Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

निगम अधिकारियों की महापौर ने ली बैठक

Advertisement

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने निगम के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर जुलाई माह में पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद गंगा के रोद्र रूप ओर फिर उसके बाद घाट पर बने रेत के बने टीलों को हटाने को लेकर लापरवाही के चलते महापौर का पारा चढ़ गया है। उन्होंने निगम के मुख्य आयुक्त को साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि कल से घाट से रेत के उठान का कार्य शुरू हो जाना चाहिए। इसके लिए तहसील प्रशासन व खनन अधिकारी से आवश्यक वार्ता कर तुरंत कारवाई शुरू हो ताकि रेत के टीलों की वजह से श्रद्वालुओं व स्थानीय जनता को हो रही परेशानियों को दूर कराया जा सके।

Advertisement

उन्होंने बैठक में मोजूद तमाम अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कल शहर की सड़कों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ उतरकर अभियान चलाने की बात कही।महापौर ने कहा कि तीर्थ नगरी में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल  की चपेट में आने से से जनता को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का ये अभिमान निरंतर चलना चाहिए। इसमें एम्स एवं राजकीय चिकित्सालय के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी गठित की जाये। बैठक में नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत व चंद्रकांत भट्ट, लेखाधिकारी यतिन शाह ,अधिसासी अभियंता दिनेश उनियाल, कर अधीक्षक भारती, राजेंद्र गर्ग, गुरमीत सिंह मोजूद रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री नाथ जी की देव भूमि से हुआ राजस्थान में 5 जी की संचार क्रांति की शुरुआत

pahaadconnection

आकाशवाणी स्टुडियो में श्रोताओं ने साहित्यिक कविताओं का आनंद लिया-

pahaadconnection

आयुष शाला ऐक्सपो – 2023 के लिए चिदानंद सरस्वती “मुनि” जी ने दी शुभकामना –

pahaadconnection

Leave a Comment