Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दुष्कर्म के आरोपी को जल्द पकड़े पुलिस, शीघ्र करे कड़ी कार्यवाही

Advertisement

देहरादून। ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र की एक नाबालिग को युवक बहला- फुसलाकर होटल के कमरे में दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी हो गया। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश एसओ खुशीराम पाण्डेय को दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने कहा की पुलिस को ऐसे प्रकरणों में शीघ्रता से कार्यवाही करनी चाहिए ताकि आरोपी के विरुद्ध जल्द कड़ी कार्यवाही की जा सके। जिस पर जानकारी देते हुए एसओ ऋषिकेश खुशीराम पाण्डेय ने बताया है कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363, 366ए और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द धरपकड़ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुरुदक्षिणा समर्पण भाव का प्रतीक

pahaadconnection

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली

pahaadconnection

यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment