Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विजय दिवस भारतीय सेना के साहस का प्रतीक

Advertisement

देहरादून, 15 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजय दिवस के अवसर पर 1971 के युद्ध के दौरान हमारे सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित असाधारण वीरता को याद करते  हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित की गई असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है और उनके अद्वितीय साहस एवं बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय सेना के वीर, साहसी, पराक्रमी व समर्पित जवानों पर गर्व है। राष्ट्र की एकता, सम्प्रभुता तथा अखण्डता की रक्षा हेतु समर्पित हमारी सेना तथा इसका प्रत्येक जवान हमारा गौरव है। विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का प्रतीक है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएसपी की अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीती ला रही है रंग

pahaadconnection

हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार उछाल, निफ्टी 17,719 के ऊपर बंद हुआ

pahaadconnection

उत्तराखण्ड पुलिस के लिये विस्तृत सोशल मीडिया पॉलिसी निर्गत

pahaadconnection

Leave a Comment