Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

एमडीडीए का अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण एवं आवासीय परिसरों में अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में पांच मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। यह कार्रवाई माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के तहत इंजीनियर इन्क्लेव फेस-1 में आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने, बिना अनुमति दुकान चलाने तथा अनधिकृत परिवर्तन एवं परिवर्धन कर व्यावसायिक उपयोग किए जाने के तीन मामलों में संबंधित परिसरों को सील किया गया।

Advertisement

इसी क्रम में ईस्ट होप टाउन के लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के दो व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, महिमा इन्क्लेव, लेन नंबर-2, केहरी गांव में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर स्टिल्ट सहित तीन तलों पर किए जा रहे हॉस्टल निर्माण एवं भवन के उपयोग में अनधिकृत बदलाव के मामले में भी कार्रवाई की गई।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री से की राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा

pahaadconnection

बजट सत्र में राज्य सरकार लाने जा रही है भू कानून: प्रदेश अध्यक्ष

pahaadconnection

Leave a Comment