Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ

Advertisement

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने  गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वेन को फ़्लैग ऑफ कर  रवाना किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के एजीएम श्री राजीव पंत, एजीएम भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा अमित वीर सिंह, एजीएम स्टेट बैंक राकेश प्रियदर्शी समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून में 1400 से अधिक वाहनों की सघन चैकिंग

pahaadconnection

भाजपा का 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

pahaadconnection

आईआईएफएल फाईनेंस ने आयोजित किया गोल्ड लोन मेला

pahaadconnection

Leave a Comment