Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एक अप्रैल से शुरू होगी रबी फसल की खरीद

Advertisement

देहरादून, 1 मार्च। आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने कैम्प कार्यालय में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।बैठक में खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए।जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रबी की फसल की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी जो कि जून माह तक चलेगी।साथ ही बताया कि विभागीय अधिकारियों को रबी की फसल की खरीद को लेकर सभी तैयारियां 31मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। वही कहा कि इस वर्ष गेंहू की एमएसपी 2275 रुपिये प्रति कुंतल निर्धारित की गई है।इस वर्ष गेंहू की फसल का जो लक्ष्य दिया गया है वह 50 हजार मीट्रिक टन का है। साथ ही जब हमारे किसान भाई अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर विक्रय करें तो उनकी फसल का भुगतान 72 घंटो के भीतर करना सुनिश्चित करें।साथ ही यह भी निर्देश दिए गए है की सभी क्रय केंद्रों को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए,लोगो को जागरूक भी करें,क्रय केंद्रों में जरूरी बुनियादी व्यवस्थाओं जिनमे पीने का पानी,शौचालय आदि शामिल हैं उन्हें सुनिश्चित करें ताकि हमारे किसान भाई क्रय केंद्रों पर आए तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

3 जुलाई को सैन्यधाम आऐंगे राज्यपाल गुरमीत सिंह

pahaadconnection

देहरादून दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, 3 लोग घायल

pahaadconnection

बड़े फैसलों वाला होगा मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल

pahaadconnection

Leave a Comment