Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सामग्री संग्रहण केंद्र पर पहुंची टीम का फूलों से स्वागत

Advertisement

देहरादून, 20 अप्रैल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर पंहुची चकराता विधानसभा की अंतिम पार्टी का जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिला प्रशासन की टीम के साथ फूलों से स्वागत किया।
विधानसभा चकराता, मतदेय स्थल 12 भाटगड़ी की टीम जैसे ही सामग्री संग्रहण केंद्र पर पहुंची जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिला प्रशासन की टीम के साथ को फूल देकर मतदान पार्टी का स्वागत किया।
पोलिंग पार्टी के सैक्टर मजिस्ट्रेट, हिमांशु भास्कर, पीठासीन अधिकारी मोहनलाल राणाकोटि, मतदान अधिकारी प्रथम चंद्र किशोर, मतदान अधिकारी द्वितीय विपिन नेगी, मतदान अधिकारी तृतीय योगेश्वर प्रसाद बिजलवान सांय 05 : 45 पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून पंहुची।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला प्रशासन की टीम के साथ मतदान कार्मिकों का स्वागत करने पर भाव विभोर हुए कार्मिक।
कार्मिकों द्वारा भी गर्मजोशी के साथ समुचित व्यवस्थाओं हेतु जिला प्रशासन की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के सफल नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष/ निर्विघ्न सम्पन्न कराने तथा समुचित व्यवस्थाओं व्यवस्थित रखने तथा कार्मिकों हेतु प्रशिक्षण से लेकर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने , सामग्री जमा कराने तक समुचित सुलभ व्यवस्था बनाई गई थी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल अधिकारी कार्मिक सुश्री झरना कमठान, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकराता योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गोष्ठी का किया आयोजन

pahaadconnection

भाजपा आरएसएस की सोची समझी रणनीति के तहत दे रहीं बयान : करन माहरा

pahaadconnection

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था

pahaadconnection

Leave a Comment