Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

राजधानी देहरादून मे फटा जिंदा बम, कई लोगों की हालत गंभीर

Advertisement

देहरादून। राजधानी देहरादून मे मोर्टार फटने से आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये, ब्लास्ट होने से किसी का हाथ गायब तो, किसी का शरीर का अन्य अंग उड़ गया। सभी घायलो की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घायलों को दून अस्पताल मे भर्ती कराया गया गया हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फटा हैं। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं। किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके जाकर जांच की गई है। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय 14ः07 बजे थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन न.-3, में एक कबाडी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद कुछ व्यक्ति घायल हो गये है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर घायल व्यक्तियो को उपचार हेतु कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया। घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका निवासी लोउर नेहरूग्राम थाना रायपुर है, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही उक्त दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था, जिसके द्वारा वहां कबाडी का कार्य किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Advertisement

नाम/पता घायलः-

1- अनुज पुत्र जितेन्द्र, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष(गंभीर घायल)

Advertisement

2- अभि पुत्र जॉनी, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष

3- बबलू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष

Advertisement

4- शिवम पुत्र बबलू, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष

5- समीर पुत्र टैटू, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून

Advertisement

6- योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक, निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-27 वर्ष

7-  बुद्व कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर देहरादून,

Advertisement

8- रोहित पुत्र राजू, निवासी कॉवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनकर उभरी

pahaadconnection

उत्तराखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

pahaadconnection

अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

pahaadconnection

Leave a Comment