Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

एमडीडीए ने की तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

Advertisement

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए देहरादून के धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र और सहस्रधारा रोड पर तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही दुकानों के विरुद्ध की गई। अभियान के तहत धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र के दून डिवाइन परिसर में छह स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप प्रस्तावित निर्माणों को आपस में जोड़कर एक भवन के रूप में विकसित किया जा रहा था। स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर किए जा रहे इस निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण ने नियमानुसार वाद योजित कर सीलिंग की कार्रवाई की। इसी क्रम में सहस्रधारा रोड स्थित मंदाकिनी विहार में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही तीन दुकानों तथा नॉर्थ साइड सिटी पार्क के निकट निर्माणाधीन चार दुकानों को भी सील किया गया। प्राधिकरण की ओर से दोनों मामलों में नियमानुसार वाद योजित कर वैधानिक प्रक्रिया अपनाने के बाद कार्रवाई की गई।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महान पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा नैतिक कर्तव्य

pahaadconnection

प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

pahaadconnection

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ किया वृक्षारोपण

pahaadconnection

Leave a Comment