Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

जातिय जन गणना पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं : मोहन काला

Advertisement

देहरादून, 31 जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन काला ने संसद सत्र के दौरान जातिय गणना जैसे गंभीर विषय पर लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातीय जनगणना की आवश्यकता पर अनुराग ठाकुर द्वारा सदन में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी ^^जिसकी कोई जात नहीं वो जातीय गणना की बात करते है^^  ये अनुराग ठाकुर के मानसिक स्तर को दर्शाता है। मंत्री पद जाने से वो मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जो कि निंदनीय है।   उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन काला ने कहा कि आश्चर्य तो तब है जब प्रधानमंत्री का अनुराग ठाकुर की पीठ थपथपाने का वक्तव्य आया।इससे केंद्र सरकार का निचली जातियों जो उपेक्षित वर्ग के प्रति सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने ये अधिकार देश को दिया है। उन्होंने कहा कि सदन में अनुराग ठाकुर द्वारा वक्तव्य पूर्वाग्रह से ग्रसित है। उन्होंने सदन से आग्रह किया कि इसे सदन की कार्रवाई से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बेसन और दूध का एक साथ इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को मिलेंगे अनेक लाभ

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ

pahaadconnection

डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा : भव्य हुई टपकेश्वर महादेव की यात्रा

pahaadconnection

Leave a Comment