Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) देहरादून द्वारा खादी ग्रामोद्योग विभाग देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ’उद्यमिता विकास कार्यक्रम’ के अन्तर्गत मौन पालन (एपी कल्चर) विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अनीता रावत द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा कि दूरस्थ स्थान के महाविद्यालयों के छात्रों को उनके सर्वागीण विकास व प्रायोगिक ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से यूसर्क द्वारा उद्यमिता विकास के लिये अनेकों प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की समन्वयक यूसर्क की वैज्ञानिक डॉक्टर मन्जू सुन्दरियाल के द्वारा सम्पूर्ण मौनपालन प्रशिक्षण की गतिविधियों, हैन्डस ऑन ट्रैनिग की रिपोट  करते हुये बताया कि इस प्रशिक्षण के द्वारा राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में हर प्रतिभागी द्वारा प्रशिक्षण की रिपोर्ट एवं अनुभव प्रस्तुत किये गये। निदेशक यूसर्क प्रोफेसर (डा.) अनीता रावत द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड  राज्य के 8 जिलो से 12 संस्थानों के 42 प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. मन्जू सुन्दरियाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठायें सीएमओ : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

फायर सर्विस कर्मचारियों को दिया श्वसन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण

pahaadconnection

मनुष्य अनंत ऊर्जा का भण्डार : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment