Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी : गैरोला

Advertisement

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे देशव्यापी अभियान गांव चलो अभियान के अंतर्गत ज्योति प्रसाद गैरोला उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के द्वारा महानगर देहरादून के अंतर्गत करणपुर मंडल के बूथ नम्बर 81बूथ अध्यक्ष आशा देवी के निवास पर प्रवास किया गया। प्रवास पर ज्योति प्रसाद गैरोला ने सभी बूथ की समिति के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन के द्वारा चल रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही यह बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है, आने वाले लोकसभा में हम सभी को अपने मतदान के द्वारा अपने बूथ को मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना है। हमारी बूथ  की समिति जितनी मजबूत होगी उतना ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान होगा। हमें सभी परिवारों से मिलना है और सभी लोगों को अवगत कराना है कि 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेकों अनेक कार्य किए गए हैं। देश आज नई ऊर्जा के साथ बढ़ रहा है। प्रवास में बूथ अध्यक्ष आशा देवी, उमा नरेश तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, महेश गुप्ता, पवन वर्मा, अमित अग्रवाल, पीतांबर यादव, प्रेमपाल सिंह, रिंकू सोनकर, नीलम वर्मा, अनुराधा, कुलवंत सिंह, सागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिंद्रा ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

अचानक दून अस्पताल पहुँचे धामी ने मरीजों का भोजन चखकर गुणवत्ता परखी

pahaadconnection

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने वितरित किए हेलमेट

pahaadconnection

Leave a Comment