Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बाल दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर एवं अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा डुंगराकोटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा आज राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में बाल दिवस के उपलक्ष पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पॉक्सो अधिनियम, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराध पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सेवाएं एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें प्रथम अक्षरा, कक्षा दसवीं, द्वितीय मानुलिका, कक्षा दसवीं, कृतिका, कक्षा दसवीं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिविर में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रेमलता बोराई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरा पेड़

pahaadconnection

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त

pahaadconnection

संकल्प कार्यक्रम के तहत रा.इं. कॉलेज नगरासू में जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment