Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

क्रिकेट टूर्नामेंट दून डेयर डेविल्स व दून चैंपियन ने जीता मैच

Advertisement

देहरादून, 04 अप्रैल। उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन दून डेयर डेविल्स ने 6 विकेट से व दून चैंपियन ने 85 रन से मैच जीता। मैच के मुख्य अतिथि मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर मौजूद थे।
पहला मैच: पहले मैच के मुख्य अतिथि मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने का शानदार मंच है। हम सभी जानते हैं कि पत्रकारिता एक बहुत ही ज़िम्मेदार पेशा है। दिन-रात खबरों की खोज में लगे रहने वाले आप सभी पत्रकार जब मैदान पर उतरते हैं, तो यह दिखाता है कि खेल और मनोरंजन भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। आप सभी कलम के धनी हैं, लेकिन आज बल्ले और गेंद से भी कमाल दिखा रहे हैं, यह देखना बहुत सुखद है। अंत में, मैं सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। खेल भावना से खेलें, जीत-हार से ऊपर उठकर इस पल का आनंद लें और इसे यादगार बनाएं।
दूसरा मैच: दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि क्रिकेट हमें अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क का पाठ पढ़ाता है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जिस तरह एक खिलाड़ी टीम के लिए समर्पित होकर खेलता है, उसी तरह एक पत्रकार समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करता है। मैं इस टूर्नामेंट के आयोजकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इतने शानदार आयोजन की पहल की। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया। कामेंट्री वीके डोभाल और राजेश पोल खोल बहुगुणा ने निभाई। अंपायर की भूमिका पंकज, मिक्की और स्कोरर की भूमिका दीपक ने निभाई। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, संदीप बड़ोला, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया कुलपतियों के सम्मेलन का शुभारंभ

pahaadconnection

आज फिर एक लाचार परिवार की लग गई नैया पार 3 बच्चों का छात्रवास में दाखिला

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment