Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

खेल मंत्री ने की आयोजन को लेकर अधिकारियों से चर्चा

Advertisement

देहरादून 09 जून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस एवं 23 जून को अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभागीय कार्यक्रम किये जाने के संबंध में खेल विभाग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस के दिन महिला सशक्तिकरण विभाग युवा कल्याण तथा खेल विभाग द्वारा सामुहिक आयोजन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाएं, शिशु सदन के बच्चे तथा विभिन्न खेलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा तथा इन्हें बेहतर प्रशिक्षक के माध्यम से योगाभ्यास कराया जायेगा जिससे सभी आयु वर्ग इस आयोजन से लाभान्वित हो सके। खेल मंत्री ने कहा कि योग का हमारे जीवन में स्वास्थ्य, मानसिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण आधार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उत्तराखण्ड से ही योग दिवस की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा कि योग हमेशा से ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होता आया है। मंत्री ने कहा कि हम पहली बार 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाने जा रहे हैं। खेल विभाग द्वारा मानसखण्ड खेल परिसर गोलापार में अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनमानस का प्रतिभाग होगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल की विद्याओं का आयोजन भी किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की जायेगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चन्द्रेश यादव, निदेशक, खेल, प्रशान्त आर्य, तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण

pahaadconnection

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली

pahaadconnection

युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्लेग्राउंड संस्कृति की ओर आकर्षित किया जाए

pahaadconnection

Leave a Comment